फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम से दिल्ली के आनंद विहार के लिए बस बंद 

Fri, 03 Feb 2017 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
हर‌ियाणा रोडवेज
विज्ञापन
गुरुग्राम रोडवेज से दिल्ली के आनंद विहार, बदरपुर और करोल बाग के लिए जाने वाली बसों को बिना किसी कारण के बंद कर दिया गया है। इसके कारण दिल्ली जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।  
विज्ञापन



 बता दें कि गुरुग्राम से दिल्ली के आनंद विहार, बदरपुर, करोल बाग और उत्तम नगर द्वारका को जाने वाली बस सेवाओं को पूरी दूरी व पैसा मिलने के बाद भी बंद कर दिया गया है। इन बसों के बंद होने से दैनिक यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 


इन रूटों पर ज्यादातर डीटीसी की बसें चलती हैं, जिनका कोई निर्धारित समय नहीं है। अलसुबह जल्दी जाने वाले यात्रियों के लिए रोडवेज की ओर से कोई बस सेवा नहीं है। इस बारे में रोडवेज के महाप्रबंधक जयदीप कुमार का कहना है कि हमारी प्राथमिकता  गुरुग्राम के लिए है। पहले गुरुग्राम की रूटों की कमी को पूरा किया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें