फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम : तीन डिलीवरी बॉय ने गायब किए सवा लाख के मोबाइल, मामला दर्ज 

Tue, 06 Oct 2020 10:59 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

गुरुग्राम में ई कॉमर्स कंपनी अमेजन के तीन डिलीवरी बॉय द्वारा सवा लाख रुपये के मोबाइल गायब करने का मामला सामने आया है। कंपनी के अधिकारी की शिकायत पर मानेसर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। कंपनी अधिकारियों ने वारदात की सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को सौंपी है। 

विज्ञापन


कंपनी के अधिकारी तुषार ने बताया कि पचगांव स्टेट अमेजन कंपनी के वेयरहाउस में पचगांव निवासी नरेंद्र, बबलू और गौरव कार्यरत हैं। कंपनी की तरफ से कैश ऑन डिलीवरी पर बेचे जाने वाले मोबाइलों को यह गायब कर रहे थे। इसका खुलासा उस वक्त हुआ जब तीनों कर्मचारी कंपनी से गायब मिले। अधिकारियों ने सीसीटीवी फुटेज जांची तो पाया कि कैश ऑन डिलीवरी के लोगों द्वारा वापस किए जाने वाले मोबाइल को वह लेकर कंपनी में तो आते थे, लेकिन जांच के बाद कंपनी में खाली डब्बा देकर मोबाइल को गायब कर देते थे।

महिला चिकित्सक की गाड़ी को मारी टक्कर
गुरुग्राम सेक्टर 14 ट्रैफिक सिग्नल पर एक वाहन चालक ने महिला चिकित्सक की कार को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चिकित्सक की गाड़ी पेड़ से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। सेक्टर 7 निवासी डॉ. नेहा नासा ने बताया कि वह अपनी कार से ड्यूटी जा रही थी। पीछे से  कार ने उसकी गाड़ी को टक्कर मार दी। इस घटना में उसकी गाड़ी पास ही पेड़ से जा टकराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें