फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेंटिलेटर पर युवती से दुष्कर्मः आरोपी बोला- इसे तो आज ही मार दूं, पर इसके पापा...

Sat, 31 Oct 2020 01:45 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम

सार

  • - युवती को मारने की आरोपी बना रहा था योजना
  • - अधूरी बातें बनी पुलिस के लिए रहस्य
  • - युवती के होश में आने का पुलिस को इंतजार
विज्ञापन
1 of 5
गुड़गांव के अस्पताल में 21 साल की लड़की का बलात्कार: राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष प्रीति भारद्वाज पीड़िता से मिलने पहुंची अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
गुरुग्राम सेक्टर 44 के नामी अस्पताल में वेंटिलेटर पर भर्ती युवती से दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी युवती को मारने की योजना बना रहा था। युवती द्वारा 3 पेजोंं पर लिखी गई बात में इसका जिक्र है। युवती ने तीन पेजों में लिखे बयानों में कुछ बातों को अधूरा छोड़ने के साथ ही खुद के गर्भवती होने की भी बात कही है। ऐसे में अब पुलिस के लिए ये अधूरी बातें रहस्य बन गई हैं। जानिए तीन पेज के बयान में पीड़िता ने क्या-क्या लिखा है....
विज्ञापन

2 of 5
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष प्रीति भारद्वाज पीड़िता से मिलने पहुंची अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
पुलिस इस बात पर भी सोचने को मजबूर हो गई है कि जब युवती को 21 अक्तूबर को इस अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पीड़ित युवती के पिता ने युवती के साथ 21 से 26 अक्तूबर के बीच दुष्कर्म होने की आशंका जताई जा रही है, तो युवती  इन छह दिनों में गर्भवती कैसे हो सकती है। इन रहस्यों को सुलझाने के लिए पुलिस युवती के होश में आकर बयान देने का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन

3 of 5
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष प्रीति भारद्वाज पीड़िता से मिलने पहुंची अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक, युवती के हस्तलिखित 3 पेजों में जिक्र है कि आरोपी को उसने कहते हुए सुना है कि इसे तो आज ही मार दूं, लेकिन इसके पापा... इसके बाद पूरी बात नहीं लिखी गई।  ये अधूरी बात पुलिस के लिए रहस्य है। पुलिस यह समझने में लगी है कि युवती पूरा क्या बताना चाहती है। युवती ने दूसरे पेज पर लिखा है कि आज ही डॉक्टर इसकी स्क्रीनिंग करके गए हैं। एक पेज पर युवती ने लिखा हप कि सिस्टर उसको अंडरग्राउंड में लेकर गई। वहां काफी शोर था। वहां सब उसके साथ करते गए।

4 of 5
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
युवती ने लिखा है कि आरोपी उसके मरने का इंतजार कर रहे है। विकास नाम उसने सुना था। आखिर युवती ने ऐसे अंदाजा लगा लिया कि आरोपी उसके मरने का इंतजार कर रहे हैं। युवती ने यह भी लिखा कि आई एम प्रेग्नेंट। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि युवती के होश में आने के बाद उसके बयान लिए जाएंगे। नागरिक अस्पताल के चिकित्सकों से उसका मेडिकल कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
gurugram police
गौरतलब है कि 21 अक्तूबर महेंद्रगढ़ की 22 वर्षीय युवती को सांस लेने में दिक्कत के कारण सेक्टर 44 नागरिक अस्पताल के वेंटिलेटर पर भर्ती कराया गया था। युवती को क्षयरोग है। भर्ती होने के 6 दिन बाद युवती जब होश में आई तो उसने अपने पिता को दुष्कर्म होने की बात लिखकर व इशारों से बताई। इसकी शिकायत युवती के पिता ने सुशांतलोक थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। इस मामले में पुलिस ने अस्पताल का रिकॉर्ड, सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ली है। 2 लोगों को गुरुवार को हिरासत में लेकर 3 घंटे तक पूछताछ भी की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें