फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस टीम पर फायरिंग, लूटपाट और हत्या के प्रयास का वांछित अपराधी धरा गया

Sat, 04 May 2019 12:52 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र
विज्ञापन

गुरुग्राम में एक साल पहले पुलिस टीम पर फायरिंग करने, हथियार दिखाकर लूटपाट व हत्या के प्रयास के वांछित अपराधी को गुरुग्राम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अपराध शाखा सोहना की पकड़ में आए बदमाश से पूछताछ में चार आपराधिक वारदात का खुलासा हुआ है। पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी हुई है।

 
विज्ञापन

गुरुग्राम पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक, 20 जून 2018 को सोहना चुंगी नंबर-1 के पास नाकाबंदी पर पुलिस टीम को देखकर फायरिंग की गई थी। जवाबी कार्रवाई करते हुए सोहना पुलिस टीम ने आरोपी नूंह के गांव टांई निवासी सलीम पुत्र इलाहीबक्श के खिलाफ मामला दर्ज किया था। 

आरोपी के खिलाफ बीते छह सालों में हथियार दिखाकर लूटपाट व हत्या के प्रयास का संगीन मामला भी दर्ज है। इसे लेकर जिला अदालत ने आरोपी को वांछित घोषित कर दिया था। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार देररात को अपराध शाखा सोहना की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर सोहना कोर्ट के पास से आरोपी को दबोच लिया। एसीपी क्राइम शमशेर सिंह के मुताबिक आरोपी से कई और आपराधिक मामलों को लेकर पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें