फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेटः दिल्ली में मची अफरातफरी के बाद गुरुग्राम ने पकड़ी ऑनलाइन राह

Thu, 24 Dec 2020 12:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट को लेकर अब लोगों की भीड़ पंजीकरण केंद्रों पर बढ़ने लगी है। इसी बीच दिल्ली पुलिस ने घोषणा की कि जिसके वाहन पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं होगी उसका 5 हजार रुपए का चालान किया जाएगा। इस घोषणा के बाद लोगों की भीड़ बढ़ गई। हालात को देखते हुए पड़ोसी हरियाणा ने इस मामले में ऑनलाइन हो जाने का फैसला किया है। यूपी ने तो हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट को लेकर हाथ ही खड़े कर दिये हैं। 

विज्ञापन


बहरहाल, अब तक वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने के लिए लघु सचिवालय के पास स्थित शांति नगर कार्यालय जाना पड़ता था, लेकिन वहां भीड़ बढ़ने लगी। किंतु अब नंबर प्लेट के लिए कहीं से भी आवेदन किया जा सकता है और इसे पास के किसी सेंटर पर मंगवाया भी जा सकता है। वाहन चालक यहां (www.hsrphr.com.) आवेदन कर सकते हैं। भुगतान भी  
विज्ञापन

ऑनलाइन किया जा सकता है और उसकी स्थिति भी देखी जा सकती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें