फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: दुष्कर्म के बाद आरोपी ने की युवती की पिटाई, फिर लगाया एचआईवी पॉजिटिव का इंजेक्शन

Sun, 22 Dec 2019 02:12 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गुरुग्राम की एक युवती से प्रेम के नाम पर युवक ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। आरोपी उसे झांसे में लेकर गुरुग्राम से मथुरा के पास अपने गांव में ले गया। जहां युवती का दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ जबरन कई बार संबंध बनाए। इतना ही नहीं, युवती के गर्भवती हो जाने पर आरोपी ने उसे धोखे से इंजेक्शन लगाकर एचआईवी पॉजिटिव कर दिया। 

विज्ञापन


गर्भ के दौरान मेडिकल टेस्ट में युवती के एचआईवी पॉजिटिव होने की जानकारी मिलने के बाद उसने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी, जिस पर महिला थाना पुलिस (दक्षिण) ने आरोपी के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज कर ली।

पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीते साल मथुरा निवासी हितेश (बदला हुआ नाम) से उसकी जान-पहचान हुई थी। दोनों के बीच बातचीत होने के बाद आरोपी ने उसे शादी का प्रस्ताव देकर इसी वर्ष एक फरवरी को यूपी के मथुरा जिले के एक गांव में ले गया था। जहां आरोपी ने जबरन शारीरिक संबंध बनाते हुए अश्लील वीडियो भी बना लिया। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन

उसे वायरल करने की धमकी देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए, जिससे वह गर्भवती हो गई। इस दौरान उसने प्रताड़ित करते हुए उसके साथ कई बार मारपीट भी की। युवती ने यह भी आरोप लगाया कि गर्भ ठहरने के बाद डॉक्टरी जांच के बाद बहाने उसे एचआईवी का इंजेक्शन लगवा दिया, जिससे वह एचआईवी पॉजिटिव हो गई। 

11 नवंबर तक प्रताड़ना सहने के बाद वह किसी तरह वापस गुरुग्राम आ गई और दो दिन पहले युवती ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत कर दी। एसीपी महिला अपराध सुशीला ने बताया कि मामला काफी संगीन है। मामला यूपी का होने के कारण पीड़िता की शिकायत पर जीरो एफआईआर दर्ज कर आला अधिकारियों के माध्यम से यूपी पुलिस को भेज दिया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें