फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगरेप की घटना के बढ़ाई गई इस रोड पर चौकसी, पब और बार संचालकों की बढ़ी मुश्किलें

Fri, 23 Jun 2017 09:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
आरोपियों के बारे में जानकारी देते एसएसपी लव कुमार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गुरुग्राम के एम जी रोड से महिला के अपहरण के बाद गैंगरेप की हुई घटना के बाद कमिश्नरी की पुलिस ने एम जी रोड की सुरक्षा बढ़ा दी है। पुलिस ने यहां के पब व बार संचालकों को चेतावनी दी है कि किसी भी वारदात के पीछे जिम्मेदारी पाये जाने पर उनके खिलाफ मामला दर्ज होगा। 
विज्ञापन


गुरुग्राम-महरौली रोड पर पब व बार में घूमने आने वाली महिला के साथ होने वाले अपराध को देखते हुए पुलिस आयुक्त संदीप खिरवार ने सुरक्षा बढ़ा दी है। महिला एसीपी को शाम की गश्त में लगाया गया है।

इसके साथ ही महिला पुलिस कर्मियों की संख्या में इजाफा किया गया है। इसके साथ बाहर से आकर संदिग्ध हालत में घूमने वालों का चालान भी कर रही है। रोजाना रात में किसी न किसी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी इस रोड पर नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नशा कर किया गैंगरेप, पीड़िता को भी पिलाई बीयर    

sohna gangrape - फोटो : अमर उजाला
पुलिस आयुक्त संदीप खिरवार का कहना है कि किसी भी व्यक्ति के साथ कोई वारदात होती है तो वह सबसे पहले पुलिस को सूचना दे। पुलिस 24 घंटे उनके साथ मौजूद मिलेगी। यदि किसी कोई सलाह या सूचना देनी है तो वह भी कमिश्नरी की पुलिस के साथ शेयर कर सकता है। 

तीनों आरोपी ग्रेटर नोएडा से सेंट्रो कार से ही गुरुग्राम आए थे। यहां उन्होंने महिला को साथ ले जाने के लिए ऑटो चालक को तीन हजार रुपये दिए थे। यहां तीनों ने बियर पी और पीड़िता को भी पिलाकर दुष्कर्मं किया।

नशे की हालत में आरोपी महिला की मर्जी के खिलाफ जबरदस्ती करते रहे और महिला को दूर छोड़ने के इरादे से कासना थाना क्षेत्र में चाचा के ढाबा के पास आ गए। यहां आरोपियों ने महिला के साथ एक बार फिर छेड़खानी शुरू कर दी। महिला द्वारा विरोध करने पर तीनों ने महिला से मारपीट की और यथार्थ अस्पताल के पास फेंक कर भाग गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें