फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले सगे भाई ने लूटी आबरू, फिर भाई के दोस्त से बचने के लिए सड़क पर दौड़ी पीड़िता

Sat, 14 Mar 2020 04:36 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गुुरुग्राम
विज्ञापन
देशों में महिलाओं के पास नहीं है अधिकार - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

गुरुग्राम के सोहना थाना क्षेत्र में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। 15 वर्षीय किशोरी से उसके सगे भाई ने दुष्कर्म किया। लगातार कई बार हैवानियत का शिकार होने के बाद भाई के दोस्त ने भी जबरदस्ती करने की कोशिश की।

विज्ञापन


किसी तरह पीड़िता आरोपी दोस्त के चंगुल से छूटकर सड़क पर मदद के लिए दौड़ी। एक महिला की मदद से पीड़िता ने नूंह महिला थाना पुलिस में जीरो एफआईआर दर्ज कराई, जिस पर बुधवार को सोहना शहर थाना पुलिस ने आरोपी भाई समेत अन्य के खिलाफ पोक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया।

सोहना शहर थाना पुलिस केमुताबिक आरोपी की तलाश की जा रही है, जिसे जल्द ही दबोच लिया जाएगा। सोहना शहर थाना क्षेत्र के अंतर्गत रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी ने पुलिस को बताया कि उसका सगा भाई बीते एक वर्ष से उसके साथ हैवानियत कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में मां से शिकायत पर उन्होंने भी आरोपी भाई का साथ देते हुए उसे धमका दिया। 5 मार्च की रात को वह घर से निकलकर बुआ के घर पहुंच गई लेकिन इसकी भनक परिजनों को मिलने पर वह अपने उसे वापस अपने घर ले गए। 8 मार्च को उसके भाई का दोस्त नूंह निवासी उसे जबरन नूंह स्थित अपने घर ले गया। 

पीड़िता का आरोप है कि उसकी मां भी आरोपी दोस्त के घर पर ही बैठी थी। सोमवार सुबह पीड़िता आरोपी के चंगुल से बचकर घर से भाग गई। वह अपनी जान बचाने और मदद के लिए सड़क पर दौउ़ रही थी इस दौरान एक अज्ञात महिला ने उसकी मदद करते हुए उसे नूंह महिला थाने पहुंचा दिया। 

पीड़िता का बयान सुनकर महिला थाना पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। उन्होंने तुरंत प्रभाव से पीड़िता का मेडिकल करा जीरो एफआईआर दर्ज कर गुरुग्राम पुलिस को भेज दी। बुधवार को नूंह पुलिस से आई जीरो एफआईआर के आधार पर पुलिस ने भाई समेत उसके दोस्त के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें