फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरसः वुहान से लाए गए 112 भारतीयों ने कैसे बिताए आइसोलेशन के 16 दिन, बताई आपबीती

Sat, 14 Mar 2020 03:07 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
चीन के वुहान से भारत लाए गए लोगों की रिपोर्ट आई निगेटिव - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह 10 बजे का वक्त। दिल्ली के छावला स्थित आईटीबीपी कैंप में जश्न का माहौल। मुंह पर मास्क और हाथों में ग्लव्स पहनकर लोग एक-दूसरे के साथ नाच रहे थे। कोई जवानों को सलामी दे रहा था तो कोई सरकार की सराहना करते थक नहीं रहा था।

विज्ञापन


हर कोई बस यही कह रहा था ‘थैंक यू इंडियन गवर्नमेंट, थैंक यू इंडियन आर्मी’। शुक्रवार सुबह जब कैंप में इन लोगों को बताया गया कि कोरोना की दूसरी जांच रिपोर्ट भी निगेटिव मिली है तो इन लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

बच्चों से लेकर बड़ों तक हर कोई अपनी घर वापसी की तैयारियों में जुट गया। 16वें दिन इन सभी लोगों ने सर्टिफिकेट लेने के बाद अपने-अपने घर के लिए प्रस्थान किया। चीन के वुहान से 112 भारतीयों को देश लाया गया था, जिसके बार इन्हें छावला स्थित आईटीबीपी कैंप में आइसोलेट कर 16 दिन तक रखा गया था। इन्हीं लोगों ने अपने 16 दिन के अनुभव के बारे में बताया।

विज्ञापन

बांग्लादेश निवासी सिमरन बार-बार भारत सरकार और जवानों की तारीफ करते थक नहीं रही थीं। वे कह रही थीं कि कैंप में उन्हें घर जैसा ही लगा। यहां लोगों के साथ उन्होंने कैरम खेला, हरियाणवी गानों पर खूब डांस किया।

वहीं चीन निवासी मियानी कहती हैं कि वे भारत सरकार की जितनी भी सराहना करें, उतनी कम है। उन्होंने कैंप में आने के बाद भारतीय चाय का स्वाद चखा। तरह-तरह की सब्जियां खाईं और उन्हें सबसे ज्यादा दाल का स्वाद पसंद आया।

दरअसल चीन के वुहान से 112 लोगों को भारत लाने के बाद इन्हें निगरानी के लिए छावला कैंप में रखा गया था। यहां इनकी पहले दिन जांच हुई थी। इसके बाद दूसरी जांच के लिए बीते 11 मार्च को सैंपल लिए गए थे।
विज्ञापन

सुबह से लेकर रात तक इन्हें आइसोलेशन में रहना पड़ता था। बृहस्पतिवार देर रात जब इन सभी लोगों की निगेटिव रिपोर्ट छावला तक पहुंची, तो शुक्रवार सुबह सभी को इसकी सूचना दी गई। इसके बाद जश्न का माहौल बन गया।

इन 112 में से 36 विदेशी नागरिक हैं जो बांग्लादेश, चीन और म्यांमार के हैं। इससे पहले भी वुहान से 406 लोगों को यहां रखा गया था। रिपोर्ट निगेटिव मिलने के बाद इन्हें घर भेज दिया गया था। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इन सभी को पिछले महीने चीन के वुहान से लाया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें