फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में बवाल से 10 हजार से अधिक गाड़ियां गुरुग्राम में ही रुकीं

Sun, 27 Aug 2017 09:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
jam
विज्ञापन
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख बाबा गुरमीत राम रहीम के दोषी साबित होने के बाद फैली हिंसा से साइबर सिटी की ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री को झटका लगा है। यहां से पांच राज्यों में बाइक व कार सप्लाई बंद कर दी गई है। कंपनियों ने डिस्पैच नहीं करने का आदेश दिया है। उधर, ट्रक वेलफेयर एसोसिएशन, कार कैरियर एसोसिएशन और ऑटोमोबाइल कैरियर वेलफेयर एसोसिएशन ने भी गाड़ियां नहीं भेजने का निर्णय लिया है। इससे करोड़ों का नुकसान हो रहा है। ऑटोमोबाइल और अन्य क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने हिंसा जारी रहने पर उद्योगों के चौपट होने की आशंका जताई है।
विज्ञापन


प्रदेश के कई जिलों में कई दिन से धारा-144 लागू है। इस कारण भारी वाहनों की नो-एंट्री थी। गुरुग्राम स्थित कंपनियों से निकलने वाले वाहन नहीं जा रहे हैं। गुरुग्राम में होंडा, हीरो, बजाज, सुजुकी में दोपाहिया वाहनों की मैन्युफैक्चरिंग होती है, जबकि मारुति और सुजुकी में चार पहिया वाहन बनते हैं। यहां से हर दिन दोपहिया वाहनों के 60 ट्रक निकलते हैं। हर ट्रक में 50 वाहन होते हैं। 15 दिन में यहां से 4000 से अधिक कारें निकलती हैं।

पंचकूला, सिरसा और प्रदेश के दूसरे हिस्सों में आंदोलन को देखते हुए यहां के सभी ऑटोमोबाइल उद्योगों ने डिस्पैच पर रोक लगा दी है। ऑटोमोबाइल कैरियर वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों के मुताबिक गुरुग्राम की कंपनियों ने हरियाणा के सभी जिलों, पंजाब, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड के लिए डिस्पैच बंद कर दिया है। यहां से गाड़ियां इन राज्यों में रोहतक, पानीपत, अंबाला और पंचकूला होते हुए दूसरे राज्यों में जाती हैं। वहीं, दक्षिण हरियाणा से आने वाली बोलेरो, टोयोटा जैसी गाड़ियों की सप्लाई भी इन कंपनी ने रोक दी है। डीलरों का कहना है कि गणेश चतुर्थी के बाद कुछ दिन गाड़ियों की बिक्री होती है। इसके बाद नवरात्र में यह तेजी आती है।
विज्ञापन


ट्रक मालिकों पर अतिरिक्त बोझ
यहां से गाड़ियों की सप्लाई नहीं होने के कारण कंपनियों और उनसे जुड़े लोगों को नुकसान होना शुरू हो गया है। ट्रक मालिकों को एक हजार रुपये केवल ड्राइवर व अन्य खर्च के लिए देने पड़ रहे हैं। भाड़ा मिलना बंद हो गया है सो अलग। यही स्थिति रही तो इनका नुकसान और बढ़ेगा। 

गुरुग्राम से ही हरियाणा के सभी जिलों में वाहनों की सप्लाई होती है, लेकिन हिंसा को देखते हुए प्रदेश को सुरक्षित नहीं माना जा रहा है। हरियाणा के सिरसा, हिसार, पानीपत, पंचकूला जैसे संवेदनशील जिलों से गुजरकर ट्रक दूसरे प्रदेश में जाते हैं। इस समय धारा-144 और हिंसा को देखते हुए सभी डिस्पैच बंद कर दिया गया है।
दमन दीवान, महासचिव, ऑटोमेाबइल कैरियर वेलफेयर एसोसिएशन

यहां हर महीने 4000 तक कारों की सप्लाई का लक्ष्य होता है। इस बार हिंसा और धारा-144 के कारण यह प्रभावित है। वहीं, दक्षिण भारत से बनकर आने वाली टोयोटा व अन्य कारों की सप्लाई भी नहीं आ रही है।
विज्ञापन

- विपुल नंदा, राष्ट्रीय अध्यक्ष, कार कैरियर वेलफेयर एसोसिएशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें