दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर दुर्घटना, चालक सुरक्षित
- फोटो : अमर उजाला
गुरुग्राम-दिल्ली एक्सप्रेस-वे पर गुरुवार सुबह शंकर चौक फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार रेंज रोवर आगे चल रहे ट्रक से जा टकराई। हादसे में रेंज रोवर गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि चालक को कोई चोट नहीं आई।
उद्योग विहार थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सतबीर सिंह ने बताया कि चालक की ओर से कोई शिकायत नहीं दिए जाने पर कोई मामला दर्ज नहीं किया गया। सुबह करीब पौने सात बजे सेक्टर-31 निवासी रोहन यादव अपनी रेंज रोवर कार में गुरुग्राम से दिल्ली जा रहा था।
शंकर चौक फ्लाईओवर पर गाड़ी की गति अधिक होने के कारण आगे चल रहे ट्रक से जा टकराई। हादसे में ट्रक कोई नुकसान नहीं हुआ। हालांकि रेंज रोवर के बोनट का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद क्षतिग्रस्त गाड़ी को एक्सप्रेस-वे के किनारे करवाया। पुलिस जांच में चालक के शराब के नशे में होने की बात सामने आई लेकिन पुलिस ने चालक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।