फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम मारपीट मामला: कार्रवाई से नाराज ग्रामीणों ने पंचायत की, ‘महिलाओं को परेशान कर रही पुलिस’

Wed, 27 Mar 2019 06:02 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
बीजेपी विधायक के कार्यालय पर हुई बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गुरुग्राम के भोंडसी स्थित भूपसिंह नगर में धुलंडी (फाग) के दिन दो समुदायों के बीच हुई मारपीट के बाद पुलिस कार्रवाई से नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को नया गांव में पंचायत की। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कार्रवाई के नाम पर गांव की महिलाओं को परेशान किया जा रहा है। 
विज्ञापन


इस प्रकरण में दो युवकों के नाम जबरदस्ती दर्ज किए हैं, जिन्हें हटाया जाए। ग्रामीणों ने सोहना के विधायक तेजपाल तंवर और भोंडसी थाना प्रभारी से भी मुलाकात कर निष्पक्ष जांच की मांग की।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मामले के उछलने से हुई किरकिरी के मद्देनजर मंगलवार को नया गांव स्थित मंदिर में ग्रामीणों ने पंचायत की। पंचायत में आसपास के गांवों के सैकड़ों लोगों समेत पूर्व सरपंच, नंबरदार शामिल हुए। 
विज्ञापन


ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इस पूरे प्रकरण में पुलिस 13 युवकों को आरोपी बनाकर कार्रवाई कर रही है, जिसमें दो युवकों पर बेवजह कार्रवाई की जा रही है। ग्रामीणों के मुताबिक, उस दिन ये दोनों युवक मिलकपुर स्थित बाबा मोहन राम मंदिर गए हुए थे उन्हें तो मामले की पूरी जानकारी ही नहीं है। 
 
विज्ञापन

ग्रामीणों ने पुलिस पर आरोप लगाया कि कार्रवाई के नाम पर नया गांव की बुजुर्ग महिलाओं को थाने में ले जाकर रोज बैठाया जा रहा है। इससे गांव की महिलाएं घरों से निकलने से कतराने लगी हैं।

पंचायत के बाद ग्रामीणों ने सोहना विधायक तेजपाल तंवर से मुलाकात की। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस पूरे मामले में निष्पक्ष जांच की जाएगी किसी भी निर्दोष को फंसने नहीं दिया जाएगा। भोंडसी थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र ने बताया कि ग्रामीणों को आश्वासन दिया गया है कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। इसमें किसी भी निर्दोष को फंसाया नहीं जाएगा।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें