फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: बारिश में डूबता गुरुग्राम बस स्टैंड, फाइलों में तैर रहे समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
- 30 मिमी बारिश से डेढ़-दो फीट तक भर जाता है पानी, यात्रियों की बढ़ जाती है परेशानी
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। मुख्य बस स्टैंड पिछले एक दशक से बारिश के मौसम में जलभराव की गंभीर समस्या से जूझ रहा है। करीब 30 मिलीमीटर से अधिक बारिश होते ही बस स्टैंड परिसर में डेढ़ से दो फीट पानी भर जाता है। इससे यात्रियों को बसों तक पहुंचने में भारी दिक्कत होती है, वहीं हरियाणा रोडवेज को भी बसों के संचालन और राजस्व पर असर पड़ता है। हर साल नगर परिषद और परिवहन विभाग की ओर से जल निकासी के दावे किए जाते हैं, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है।

बस स्टैंड निचले स्तर पर होने और आसपास की सड़कों का स्तर ऊंचा होने के कारण बारिश का पानी परिसर में जमा हो जाता है। कई बार बसें भी पानी में फंस जाती हैं, जिससे उनका संचालन प्रभावित होता है।
विज्ञापन



जलभराव होने पर परिवहन विभाग को बसों का संचालन वैकल्पिक बूथों या बस स्टैंड के बाहर से करना पड़ता है। छोटे वाहन और ऑटो भी परिसर में प्रवेश नहीं कर पाते, जिससे यात्रियों की परेशानी और बढ़ जाती है।

जल निकासी के लिए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की ओर से बस स्टैंड परिसर में एक पंप सेट लगाया गया है, लेकिन भारी बारिश के दौरान यह पर्याप्त साबित नहीं होता। अधिकारी नगर परिषद के साथ समन्वय बनाकर तकनीकी समाधान तलाशने की बात कर रहे हैं, जबकि नगर परिषद भी संबंधित विभागों के साथ मिलकर स्थायी व्यवस्था बनाने का दावा कर रही है।
विज्ञापन


जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को पंप सेटों की संख्या बढ़ाने के लिए पत्र लिखा है। नया बस स्टैंड तैयार होने तक मौजूदा परिसर में जल निकासी की स्थायी व्यवस्था के लिए संबंधित विभागों के साथ मिलकर विकल्पों पर काम किया जाएगा। - गायत्री अहलावत, महाप्रबंधक, गुरुग्राम बस डीपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें