फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: ध्वस्त हुई 4 मंजिला इमारत में 7 लोगों की मौत

Fri, 25 Jan 2019 05:18 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
गुरुग्राम में गिरी चार मंजिला इमारत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सेक्टर-65 के गांव उल्लावास में बृहस्पतिवार सुबह 5 बजे चार मंजिला इमारत भरभराकर गिर गई। इससे 7 लोगों की मौत हो गई। राहत और बचावकर्मी मलबे में दबे एक मजदूर को निकालने में जुटे हैं। पुलिस के मुताबिक इमारत में नौ मजदूर रहते थे। सीएम मनोहर लाल ने मृतकों के परिजनों को तीन-तीन लाख रुपये देने की घोषणा की है।

विज्ञापन


बुधवार शाम ही बिल्डिंग की चौथी मंजिल का लिंटर डाला गया था। उसके 11 घंटे बाद ही यह हादसा हो गया। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन की तीन टीमें, राज्य प्रबंधन की टीमों सहित अन्य विभाग बचाव अभियान में जुटे हैं। पुलिस ने मकान मालिक दया राम के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं।

पुलिस ने बताया कि लाल डोरे के गांव उल्लावास में दया राम अपनी जमीन पर इमारत बनवा रहा था। 8 महीने से काम चल रहा है। तीन मंजिल पहले ही बन चुकी थी और पहली व दूसरी मंजिल पर 9 लोग किराए पर रह रहे थे। मृतकों की पहचान बिहार के अल्ताफ (24) और समस्तीपुर के आनंद, यूपी अंबेडकर नगर निवासी कुलदीप (32), विशाल (17) और फिरोजाबाद के मोहित के रूप में हुई है। दो शव की पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


लापरवाही के कारण लोगों की जान गई है। एक मृतक मोहित के परिजन जोगेंद्र की शिकायत पर सेक्टर-65 थाने में मामला दर्ज किया गया है। -के के राव, पुलिस आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें