फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस ने बनाया ग्रीन कॉरिडोर, दिन भर रही सम-विषम की जद्दोजहद

Wed, 06 Nov 2019 01:41 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
green corridor - फोटो : ANI
विज्ञापन

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस मंगलवार को दिन भर सम-विषम योजना के चलते जद्दोजहद करती रही। इसके अलावा पुरानी दिल्ली से चेल्लम जुलूस सुबह 10 बजे शुरू हुआ और रात 9. 30 बजे लोधी कॉलोनी में करबला पर समाप्त हुआ। इस दौरान यातायात की व्यवस्था उम्दा रही। 

विज्ञापन


इसके अलावा शाम को गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल से दिल्ली के फोर्टिस (न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी) अस्पताल तक ग्रीन कॉरिडोर बनाकर हृदय प्रत्यारोपण की राह सुलभ की। ग्रीन कॉरिडोर के माध्यम से यह 31 किलोमीटर की दूरी 31 मिनट में ही तय की गई। यह व्यवस्था गुरुग्राम और दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने मिलकर की। 

दरअसल, गुरुग्राम के सेक्टर-44 स्थित फोर्टिस अस्पताल से दिल्ली के फोर्टिस में मंगलवार को मरीज के दिल का ट्रांसप्लांट किया जाना था। गुरुग्राम से दिल्ली के बीच 31.6 किलोमीटर की दूरी है। ग्रीन कॉरिडोर के माध्यम से पहले भी कई मरीजों की जान बचाई जा चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें