फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुद्वारे का सेवादार कर रहा एक घिनौना काम

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस की अपराध शाखा ने अफीम बेचने के आरोप में सोमवार को आनंद विहार आईएसबीटी से जसवंत सिंह (60) को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से छह किलो अफीम बरामद हुई है।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 9 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, जसवंत ने खुद को गुरुद्वारे का सेवादार बताया है। इसकी जांच की जा रही है।

आरोपी बरेली से अफीम लाकर गुरुद्वारा बंगला साहब और रकाबगंज के आसपास गोरखधंधा करता था। आरोपी सुल्तानपुरी और मंगोलपुरी में भी सक्रिय था।
विज्ञापन

पहले रह चुका है आतंकी

अपराध शाखा के संयुक्त आयुक्त रविंद्र यादव ने बताया कि एक सूचना पर सोमवार को आरोपी को दबोच लिया गया। पुलिस की मानें तो जसवंत का भाई खालिस्तान लिब्रेशन फ्रंट का आतंकवादी रह चुका है।

जिसे 1986 में एक मुठभेड़ में राजस्थान में मार गिराया गया था। आरोपी ने पूछताछ कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें