फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: गुरु प्रणाम उत्सव का आगाज, शास्त्रीय प्रस्तुतियों ने बांधा समां

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नई दिल्ली। वैशाली कला केंद्र की ओर से इंडिया हैबिटैट सेंटर में आयोजित ‘गुरु प्रणाम उत्सव 2026’ का आगाज हुआ। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से आयोजित यह दो दिवसीय उत्सव गुरु-शिष्य परंपरा और ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ को समर्पित है। पहले दिन स्टीन ऑडिटोरियम में भारतीय शास्त्रीय नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। ज्योति श्रीवास्तव और उनकी मंडली ने ओडिसी नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति दी। वहीं प्रतिभा प्रह्लाद ने भरतनाट्यम की सशक्त अभिव्यक्ति से समां बांधा, जबकि मीनू ठाकुर की कुचिपुड़ी प्रस्तुति ने शाम को खास बना दिया।
विज्ञापन

उत्सव का दूसरा दिन शास्त्रीय संगीत को समर्पित रहेगा, जहां सिद्धार्थ किशोर, सिद्धार्थ दलबेहरा और शुभेंदु दास अपनी प्रस्तुतियों से सुरों की छटा बिखेरेंगे। आयोजन समिति के अनुसार, यह उत्सव केवल सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि परंपरा, साधना और समर्पण का उत्सव है, जहां कला के माध्यम से राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक चेतना को सशक्त रूप से प्रस्तुत किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें