फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्वर्ज 2026: कक्षा से कॉर्पोरेट तक सीखने का मंच

विज्ञापन
विज्ञापन
- अंतर-महाविद्यालयीय आयोजन में छात्रों ने दिखाया नवाचार, रणनीति और नेतृत्व कौशल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। जनकपुरी स्थित महाराजा सूरजमल शिक्षा संस्थान के बीबीए विभाग की ओर से आयोजित “कन्वर्ज 2026” कार्यक्रम में शिक्षा और कॉर्पोरेट जगत का प्रभावी संगम देखने को मिला। इस अंतर-महाविद्यालयीय आयोजन का उद्देश्य छात्रों को अकादमिक ज्ञान के साथ वास्तविक कॉर्पोरेट अनुभव से जोड़ना था। कार्यक्रम में फाउंडर टॉक, केस-वर्स, इन्वेस्टमेंट टैंक, ब्रांड क्रॉसओवर, हाई स्टेक्स, थिंक टैंक और एआई पार्लियामेंट समेत 10 प्रमुख गतिविधियां आयोजित की गईं। इनमें क्राइस्ट विश्वविद्यालय, महाराजा अग्रसेन प्रबंधन अध्ययन संस्थान, हिन्दू महाविद्यालय, ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय और विवेकानंद व्यावसायिक अध्ययन संस्थान के छात्रों ने भाग लिया।
विज्ञापन

फाउंडर टॉक कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा, जहां स्टार्टअप संस्थापकों ने अपने अनुभव साझा किए। वहीं केस-वर्स और इन्वेस्टमेंट टैंक में छात्रों ने समस्या समाधान और निर्णय क्षमता का प्रदर्शन किया। एआई पार्लियामेंट और थिंक टैंक जैसे मंचों ने समकालीन मुद्दों पर विचार-विमर्श का अवसर प्रदान किया, जिससे छात्रों की रचनात्मकता और नेतृत्व कौशल निखरकर सामने आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें