फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्विस महिला हत्याकांड: गुरप्रीत पर मानव तस्करी का शक, विदेश में हैं लिंक, घर में मिला इतना कैश कि पुलिस भी दंग

Sun, 22 Oct 2023 11:16 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

आरोपी के लगातार विदेश जाने, डेटिंग एप पर विदेशी महिलाओं सहित अन्य लोगों से संबंध होने से पुलिस को आरोपी पर मानव तस्करी में लिप्त होने का शक है।
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्विस महिला लीना के हत्यारोपी गुरप्रीत का संबंध कहीं मानव तस्करी से तो नहीं है, पुलिस इसकी भी जांच कर रही है। आरोपी के विदेश में रहने वाली महिलाओं समेत कई लोगों से संपर्क होने से उसकी भूमिका संदिग्ध हो गई है। आरोपी के घर से बरामद 2.10 करोड़ रुपये भी किसी बड़े रैकेट में शामिल होने की ओर इशारा कर रहे हैं। पुलिस इसे लेकर भी आरोपी से लगातार पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी के बैंक खातों से भी करोड़ों का लेनदेन हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, आरोपी फिलहाल कुछ काम नहीं कर रहा था। इससे पहले वह पार्ट टाइम प्रॉपर्टी डीलर था। पिता ज्योतिष हैं। ऐसे में घर से 2.10 करोड़ रुपये मिलने से कई सवाल खड़े हो गए हैं। आरोपी के लगातार विदेश जाने, डेटिंग एप पर विदेशी महिलाओं सहित अन्य लोगों से संबंध होने से पुलिस को आरोपी पर मानव तस्करी में लिप्त होने का शक है। पुलिस उसके दस्तावेज की जांच कर यह पता करने की कोशिश कर रही है कि वह किन लोगों के साथ किस-किस देश गया था। उसके विदेश जाने के पीछे मकसद क्या था। सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। हालांकि, आरोपी के घर से मिले पैसे की जानकारी आयकर विभाग को दी गई है। विभाग ने इसकी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें