संवाद न्यूज एजेंसी नूंह। जिले में युवाओं को सांस्कृतिक मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए आयोजित किया गया दो दिवसीय युवा महोत्सव शुक्रवार को संपन्न हो गया। नूंह में बाल भवन सामुदायिक केंद्र नूंह में आयोजित जिला स्तरीय युवा महोत्सव 2025 के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राकेश कुमार जैन, आरके जैन इन्फ्रास्ट्रक्चर के प्रबंधक निर्देशक ने विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया और कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं में रचनात्मकता, आत्मविश्वास और नेतृत्व की भावना को सशक्त बनाते हैं।
महोत्सव के दौरान जिले के विभिन्न संस्थानों, कॉलेजों और स्कूलों के सैकड़ों विद्यार्थियों ने लोकनृत्य, लोकगीत, गायन, कविता, पेंटिंग, विज्ञान प्रदर्शनी, स्टोरी राइटिंग और अन्य प्रतियोगिताओं में भाग लिया। इस तरह के आयोजन युवाओं को अपनी छिपी हुई प्रतिभाओं को निखारने का सुनहरा अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने युवा सेवाएं एवं खेल विभाग हरियाणा, जिला प्रशासन, निर्णायक मंडल तथा सभी सहयोगी संस्थानों का आभार व्यक्त किया। आयोजन में विजेताओं को पुरस्कार राशि के रूप में नकद इनाम व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। साइंस मेला (सोलो) में रविंदर पहले स्थान पर रहे। वहीं साइंस मेला (ग्रुप) मेंम नीलोफर ने बाजी मारी।