फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सड़कों पर युवकों ने दो ट्रैक्टर पर किए स्टंट, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस का कहना-एआई के माध्यम से बनाया वीडियो, जांच कर रही टीम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। साइबर हब क्षेत्र की सड़कों पर कुछ युवकों ने यातायात नियमों को ताक पर रखकर ट्रैक्टरों पर खतरनाक स्टंट किए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ट्रैक्टर चालकों पर उसमें सवार लोगों ने स्टंट कर अन्य वाहनों की जान को जोखिम में डाला। हालांकि, पुलिस इस वीडियो को एआई के माध्यम से बनाने की बात कह रही है। वहीं, पुलिस सोशल मीडिया के जिस अकाउंट से यह वीडियो वायरल हुए हैं, उसकी जांच करने में जुटी है।
इस दौरान उन्होंने सड़क पर लगे स्प्रिंग बोलार्ड तोड़ दिए। इतना ही नहीं इन युवकों ने दिल्ली-गुरुग्राम हाईवे पर भी ट्रैक्टर दौड़ाए। द्वारका एक्सप्रेसवे आरडब्ल्यूए एसोसिएशन के प्रधान यशीश यादव का कहना है कि यह घटना सोशल मीडिया की लाइक्स और फॉलोअर्स की होड़ में यातायात नियमों की अनदेखी और जान जोखिम में डालने की बढ़ती प्रवृत्ति है। पुलिस को ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि प्राथमिक दृष्टता से यह वीडियो एआई से बनाया हुआ लग रहा है। वीडियो के बारे में जांच की जा रही है कि सोशल मीडिया के किस प्लेटफार्म से यह वायरल हुआ और किस दिन का वीडियो है। जांच में तथ्य सामने आएंगे, उसी अनुसार संबंधी युवकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें