गुरुग्राम के एसपीआर रोड पर सोमवार की रात करीब 8.30 बजे दिल्ली के एक युवक की लगभग 10 गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। वह सेक्टर 77 में एक शराब ठेके के पास कार से पहुंचा हुआ था।
गुरुग्राम के खेड़कीदौला थाना क्षेत्र में सोमवार की रात को अज्ञात बदमाशों ने गोलियों से भूनकर एक युवक की हत्या कर दी है। अभी मृत युवक की पहचान नहीं हो सकी है। गोलियां मारकर युवक की हत्या किए जाने की सूचना मिलते ही खेड़कीदौला थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गुरुग्राम के एसपीआर रोड पर सोमवार की रात करीब 8.30 बजे दिल्ली के एक युवक की लगभग 10 गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। वह सेक्टर 77 में एक शराब ठेके के पास फ्रोंक्स कार से पहुंचा हुआ था। इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने उस पर गोलियां बरसाई। मृत युवक की पहचान नहीं हो पाई है।
घटनास्थल पर दिल्ली नंबर की एक कार मिली है। कार मालिक से संपर्क करने पर पता चला कि उसने किसी जानकार को अपनी कार दी हुई थी। कार मालिक को भी पता नहीं है कि जिस व्यक्ति को गोली मारी गई हैं, वह कौन है। कार मालिक ने पुलिस को मंगलवार की सुबह आकर मृतक की पहचान करने की बात कही है।
विज्ञापन
मानेसर के एसीपी वीरेंद्र सैनी ने बताया कि शव को कब्जे में लिया गया है। अभी मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस जांच में जुटी है। मामले में मंगलवार को जांच के बाद ही खुलासा हो पाएगा।