फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: लोकतंत्र बचाओ कार्यक्रम में युवाओं को किया प्रेरित

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने रविवार को फर्रुखनगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 139वां संस्करण सुना। इसके बाद उन्होंने रामनगर मंडल में लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ संवाद कार्यक्रम को संबोधित किया। त्यागी ने युवाओं से लोकतंत्र की मजबूती में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र जागरूक नागरिकों, जिम्मेदार युवाओं और सांविधानिक मूल्यों के सम्मान में निहित है। त्यागी ने युवाओं से राष्ट्रहित, सामाजिक सद्भाव और जनसेवा के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने को कहा। उन्होंने युवाओं से सकारात्मक सोच, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ आगे बढ़ने पर जोर दिया। जिला मीडिया प्रभारी अजय दुआ ने बताया कि जिलाध्यक्ष ने दोनों कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं और आमजन के साथ सहभागिता की। इन आयोजनों का मुख्य उद्देश्य युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में शामिल करना और उन्हें प्रेरित करना था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें