फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सड़क हादसे में युवक की मौत, छह महीने बाद प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
-पटौदी बाईपास के पास अज्ञात वाहन ने मारी थी टक्कर
विज्ञापन

-मृतक के पिता ने बाद में पुलिस को दी शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। पटौदी बाईपास के पास सड़क हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत के मामले में पुलिस ने करीब छह महीने बाद अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पटौदी थाना पुलिस ने मृतक प्रीतम के पिता जगदीश की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले के बिछाला गांव निवासी जगदीश ने शिकायत में बताया कि उनके बेटे प्रीतम की शादी 26 मार्च 2026 को हुई थी। एक अप्रैल की रात वह मोटरसाइकिल से गुरुग्राम के रामपुरा गांव में अपनी बहन निर्मला से मिलने जा रहा था। परिवार का ही प्रवेश भी दूसरी मोटरसाइकिल से पटौदी की ओर जा रहा था। रात करीब साढ़े 11 बजे पटौदी-नया गांव रोड पर बाईपास के पास अज्ञात वाहन ने प्रीतम की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में प्रीतम गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पहले सिविल अस्पताल पटौदी में भर्ती कराया गया, जहां से पीजीआई रोहतक रेफर किया गया। इसके बाद तीन अप्रैल को उसे जयपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान 10 अप्रैल को उसकी मौत हो गई। जगदीश ने बताया कि बेटे की मौत के बाद वह मानसिक रूप से परेशान थे, इसलिए तत्काल शिकायत नहीं दे सके। बाद में रिश्तेदार रोहित के साथ पुलिस से संपर्क कर शिकायत दी। पुलिस प्रवक्ता संदीप ने बताया कि पुलिस की ओर से मृतक के परिजनों से संपर्क किया गया था। शिकायत मिलने के बाद अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें