फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: एनएच-48 पर हादसे में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
परिवार वालों की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। बिलासपुर थाना क्षेत्र में दिल्ली-जयुपर हाईवे (एनएच-48) पर 10/11 फरवरी की रात अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में पहुंचाया। मृतक के परिवार वालों की शिकायत पर पुलिस ने बिलासपुर थाने में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ धारा 281, 106 बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
मृतक की पहचान अलवर (राजस्थान) के नारनौल खुर्द गांव निवासी शेर सिंह (35) के रूप में हुई है। वह वर्तमान में बिलासपुर क्षेत्र में शंकर की ढाणी गांव में परिवार के साथ रहता था। शेर सिंह 10/11 फरवरी की रात को किसी काम से बिलासपुर से गुरुग्राम जा रहा था। रात करीब 2.30 बजे शेर सिंह एनएच-48 पर जयपुर से दिल्ली की जाने वाली सड़क को पार कर रहा था, तो तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में शेर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। एंबूलेंस में शेर सिंह को सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल पहुंचाया तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अधिकारी एसआई साजिद हुसैन ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। शेर सिंह को टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें