फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बदलते मौसम में बढ़ रहे वायरल बुखार के मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
मानेसर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 13 फरवरी तक कुष्ठ रोग (लेप्रोसी) जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य लोगों को कुष्ठ रोग के लक्षणों और बचाव के बारे में जानकारी देना है, ताकि समय पर जांच और इलाज हो सके। इस बीच मानेसर के कई गांवों में इन बीमारियों से बचाव के लिए अभियान के दौरान एएनएम और आशा वर्कर घर-घर जाकर लोगों को जागरूक कर रही हैं। नखड़ोला पीएचसी केंद्र के डॉ. तरुण ने बताया कि 13 फरवरी तक कुष्ठ रोग जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान लोगों को बीमारी के लक्षणों और समय पर इलाज के बारे में जानकारी दी जा रही है, ताकि मरीजों की जल्दी पहचान हो सके और इलाज शुरू किया जा सके। वहीं, बदलते मौसम का असर अब लोगों की सेहत पर भी दिखने लगा है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रोजाना करीब 70 से 80 मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें ज्यादातर मरीज वायरल बुखार, खांसी और जुकाम से पीड़ित हैं। खासकर बच्चों की संख्या ज्यादा देखी जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें