मूलरूप से यूपी के हाथरस निवासी दुर्गेश (24) बलदेव नगर में परिवार के साथ रहता था। सोमवार सुबह अपना ऑटो लेकर निकला था था। शाम पांच बजे पुलिस को सूचना मिली कि अंडर पास में एक युवक डूब गया है।
दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर राज नगर अंडरपास में भरे पानी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। शिवाजी नगर थाना पुलिस ने फायर ब्रिगेड की मदद से युवक को बाहर निकाला। उपचार के लिए उसे सेक्टर-दस स्थित अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है।
विज्ञापन
मूलरूप से यूपी के हाथरस निवासी दुर्गेश (24) बलदेव नगर में परिवार के साथ रहता था। सोमवार सुबह अपना ऑटो लेकर निकला था था। शाम पांच बजे पुलिस को सूचना मिली कि अंडर पास में एक युवक डूब गया है, जिसे बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया था। पुलिस ने उसकी पहचान के बाद अंडरपास के पास से ऑटो बरामद कर लिया। शिवाजी नगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।