नूंह। ईंडरी के समीप तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जिले के रोजका मेव थाना क्षेत्र के गांव खेड़ा खलीलपुर निवासी मोहमदा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 12 मई 2026 की शाम उसका भतीजा रोहित और बेटा शारूख मोटरसाइकिल से सोहना बाजार से घर लौट रहे थे। ईंडरी के पास दोनों सड़क किनारे रुके हुए थे, तभी सामने से आए तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने गलत दिशा में आकर उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए तथा बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। राहगीरों की मदद से घायलों को नल्हड़ मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां से उन्हें रेफर कर दिया गया। शारूख का इलाज रेवाड़ी के अस्पताल में चल रहा है, जबकि रोहित को पहले रेवाड़ी और बाद में जयपुर के निम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान 25 मई को रोहित की मौत हो गई। संवाद