फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीने से नहीं, सिर पर गहरी चोट लगने से हुई थी युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। साउथ सिटी-2 में रविवार को कमरे में मृत मिले युवक की मौत शराब पीने से नहीं बल्कि सिर पर गहरी चोट लगने से हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर बुधवार को सेक्टर-50 थाना पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मूलरूप से समस्तीपुर (बिहार) निवासी अशोक राउत गुरुग्राम के साउथ सिटी-2 में रहते थे और शटरिंग का कार्य करते थे। पुलिस को दिए बयान में अशोक के भाई मंजेश कुमार राउत ने बताया कि उनका भाई शराब पीने का आदी था। 20 दिसंबर को उन्हें अशोक के साथी रघुनंदन का फोन आया कि 19 नवंबर की रात को अशोक ने अत्यधिक शराब पी थी, जिसे वह रास्ते में से उठाकर कमरे पर लाया था। 20 दिसंबर की सुबह जब उसे उठाने लगे तो वह नहीं उठा, उसके कान से खून निकला हुआ है। इसकी सूचना उसने पुलिस को दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने उस वक्त शराब के नशा करने के कारण मौत होने की आशंका जताते हुए कोई भी कार्रवाई नहीं कराई।
बुधवार को पुलिस को पोस्टमार्टम की प्रारंभिक रिपोर्ट प्राप्त हुई। इस रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि अशोक की मौत सिर पर गहरी चोट लगने से हुई है। यह चोट किसी ऊंचाई वाले स्थान से नीचे गिरने के कारण लगी हो सकती है। यह चोट अंदरूनी तौर पर है। विसरा जांच के लिए लैब में भेजा गया है। इस पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की तो यहां लोहे के सरिये व ईंट भी पड़ी दिखाई दी। इसे पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच के लिए लैब भेज दिया। पुलिस का कहना है कि अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही वारदात की गुत्थी को सुलझा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें