गुरुग्राम। अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हुए युवक ने 25 दिन दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान राजस्थान के अलवर जिला निवासी चेतराम के रूप में हुई है। मृतक के भाई की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, घटना 27 जून की है। राजस्थान के अलवर जिले के रहने वाले चेतराम (37) सुभाष चौक अंडरपास के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार में आ रहे एक अज्ञात वाहन ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि चेतराम गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण इलाज के दौरान 21 जुलाई को उनकी मौत हो गई। अब मृतक के भाई संजय वर्मा की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सुभाष चौक अंडरपास और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली रही है ताकि वाहन चालक की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया जाए। संवाद