फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बढ़ते प्रदूषण के खिलाफ युवा कांग्रेस का हल्ला बोल

विज्ञापन
विज्ञापन
गलेरिया मार्केट में किया प्रदर्शन, जागरूकता रैली निकालकर लोगों को बांटे मास्क
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। वायु प्रदूषण को लेकर हरियाणा युवा कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। हरियाणा युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष निशित कटारिया के नेतृत्व में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने गलेरिया मार्केट में प्रदर्शन करते हुए प्रदूषण के खिलाफ रोष जताया।
कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए रैली भी निकाली और लोगों को प्रदूषण के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में बैनर-पोस्टर लेकर प्रदूषण पर लगाम लगाओ, प्रदूषण हटाओ जीवन बचाओ, स्वच्छ हवा हमारा अधिकार जैसे नारे लगाए। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने लोगों से प्रदूषण से बचाव के उपाय अपनाने की अपील की और मास्क भी वितरित किए। युवाओं ने दुकानदारों, राहगीरों और स्थानीय नागरिकों को प्रदूषण से होने वाली बीमारियों के बारे में जानकारी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेशाध्यक्ष निशित कटारिया ने कहा कि देश के बड़े शहरों में वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच चुका है लेकिन भाजपा सरकार आंख मूंदकर बैठी हुई है। उन्होंने कहा कि बच्चों, बुजुर्गों और आम नागरिकों का सांस लेना तक मुश्किल हो गया है। प्रदूषण के कारण दमा, फेफड़ों और हृदय से जुड़ी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं लेकिन सरकार के पास कोई ठोस नीति नहीं है। कटारिया ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार केवल दिखावटी योजनाओं और घोषणाओं तक सीमित है। जब भी प्रदूषण बढ़ता है, सरकार कुछ दिनों के लिए अलर्ट जारी कर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लेती है। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस आने वाले समय में भी प्रदूषण के मुद्दे को लेकर सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेगी। हम सरकार से मांग करते हैं कि प्रदूषण नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं, सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा दिया जाए, उद्योगों पर सख्त निगरानी रखी जाए और हरित क्षेत्रों का विस्तार किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें