फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: कंपनी में 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी में दो जूनियर मैनेजर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
-कंपनी के एजेंट को दी जानी वाली राशि अपने साथी के रिश्तेदारों को भेजते थे
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। कंपनी में काम करने वाले दो जूनियर अकाउंट मैनेजर को 10 लाख रुपये के धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार किया गया है। दोनों अपने साथी के साथ मिलकर कंपनी की तरफ से दी जाने वाली एजेंट की राशि को रिश्तेदारों के खाते में भेजते थे। कंपनी की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के जिला गाजियाबाद के अमर विहार निवासी रंजन कुमार और जिला मैनपुरी के गुराई गांव निवासी अवनीश कुमार के रूप में हुई है।
विज्ञापन

13 अगस्त को हॉलीडे ट्राइंगल कंपनी की तरफ से सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया गया कि उनकी कंपनी टूर एंड ट्रेवल्स की सर्विस उपलब्ध करवाती है। जब कोई इनसे संपर्क करता है तो ये अपने एजेंट के माध्यम से उनको देश-विदेश में टूर एंड ट्रेवल्स की सर्विस उपलब्ध करवाते हैं। यह अपने एजेंट को खातों से पेमेंट करते हैं। इस काम को फाइनेंस डिपार्टमेंट का कर्मचारी अवनीश कुमार करता है। 22 मई 2025 को इन्हें कुछ ट्रांजेक्शन संदिग्ध लगी। इस पर कंपनी की तरफ से जांच की गई तो पता चला कि एजेंट के नाम पर फर्जी बैंक खातों में रुपये ट्रांसफर किए गए हैं। मामले में जांच कर सदर थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार को दोनों को पकड़ लिया। पुलिस प्रवक्ता संदीप ने बताया कि आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि आरोपी अवनीश कुमार 2020 से और आरोपी रंजन 2022 से कंपनी में जूनियर अकाउंट मैनेजर के पद पर काम कर रहे हैं। आरोपी अवनीश ने बताया कि उसने आरोपी रंजन के साथ मिलकर एजेंट के नाम पर अपने रिश्तेदारों-जानकारों के बैंक खातों में रुपये ट्रांसफर करके ठगी की वारदात को अंजाम दिया। ठगी से मिले 10.10 लाख रुपये आपस में बांट लिए। आरोपियों के पास से पुलिस ने 50 हजार रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें