फर्रुखनगर थाने की पुलिस कर रही मामले की छानबीन
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। फर्रुखनगर के फाजिलपुर मोड़ के पास एक पीजी में 26 अप्रैल की शाम को युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एफएसएल व फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों की टीम से घटनास्थल का निरीक्षण कराया। कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
मृतका की पहचान साजिदा (23) के रूप में हुई है। वह दिल्ली के एक अनाथालय में अपनी बहन के साथ रहती थी। वर्तमान में वह फर्रुखनगर क्षेत्र के एक वेयरहाउस में नौकरी करती थी व बहन के साथ फाजिलपुर मोड़ के पास एक पीजी में रहती थी। पुलिस की जांच में सामने आया कि साजिदा के एक दोस्त युवक की दो दिन पहले ही शादी हुई है। ऐसे में वह परेशान थी। रविवार को वह पीजी में कमरे पर अकेली थी, जबकि उसकी बहन ड्यूटी पर गई थी। शाम को उसकी बहन वापस कमरे पर आई तो साजिदा को फंदे पर लटका पाया। आत्महत्या के बारे में पुलिस को सूचना दी तो टीम माैके पर पहुंची।
वर्जन
सोमवार को युवती के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों व जानकारों को सौंप दिया है। मृत युवती की बहन के बयान दर्ज किए गए हैं। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
- बलवंत, एएसआई व जांच अधिकारी, फर्रुखनगर थाना।