फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: युवती ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। नाहरपुर गांव में किराये के मकान में रह रही युवती ने 24 नवंबर को अज्ञात कारणों से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के दौरान परिजन गांव गए थे। कॉल न उठाने पर मामा कमरे पर पहुंचा तो युवती को फंदे पर लटका पाया। पुलिस को कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन

मृतका की पहचान औरैया के नियामतपुर गांव निवासी अमिषा (20) के रूप में हुई है। वह एक गारमेंट कंपनी में सिलाई का काम करती थी। 24 नवंबर को वह कंपनी नहीं पहुंची तो कंपनी ने कई फोन किए, लेकिन उसने कॉल नहीं उठाई। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि बुधवार को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों काे सौंप दिया है। परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें