- विजेता खिलाड़ी अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-67 स्थित विबग्योर हाई स्कूल में आयोजित दो दिवसीय जिला शतरंज चैंपियनशिप का समापन रविवार को उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। प्रतियोगिता में जिले भर से 281 खिलाड़ियों ने भाग लिया और दिमागी खेल शतरंज में अपनी रणनीति व कौशल का प्रदर्शन किया।
इस दौरान बालक वर्ग (अंडर-11) में वरदान गिल ने प्रथम, रयान शाह ने द्वितीय और अथर्व सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में कशिका गोयल ने पहला, हुनर कपूर ने दूसरा और नव्या अग्रवाल ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं अंडर-17 बालक वर्ग में शाहान वोहरा विजेता बने, जबकि व्योम मल्होत्रा दूसरे और नमन खंडेलवाल तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में सिया कौशिक ने प्रथम, श्रेया पिप्लानी ने द्वितीय और आन्या चटर्जी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर समापन समारोह में मुख्य अतिथि सुषमा चौहान और जिला शतरंज संघ के महासचिव एडवोकेट राजपाल चौहान ने विजेताओं को सम्मानित किया। विजेता खिलाड़ी अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए टूर्नामेंट डायरेक्टर जयंत चौहान के नेतृत्व में कशिश ठाकराण, आकाश ठाकराण, आदित्य जैन, अच्चलेश्वर, कोमल, सुनील कुमार और योगेश सोलंकी ने अहम भूमिका निभाई।