फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: यूनाइटेड क्लब ने फ्रेंड्स क्लब को 8 विकेट से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। वन स्पोर्ट्स पार्क के मैदान पर रविवार को फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब और यूनाइटेड क्रिकेट क्लब के बीच टी-20 मैच खेला गया। जिसमें यूनाइटेड क्रिकेट क्लब की टीम ने फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब की टीम को 8 विकेट से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब की टीम ने 8 विकेट खोकर 195 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूनाइटेड क्रिकेट क्लब की टीम ने 13.2 ओवर में 2 विकेट खोकर 200 रन बनाए और मैच जीत लिया। फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब की ओर से अर्पित जैन ने 77 रन और सौरभ ने 47 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में गौरव ने 3 विकेट, अनिल, आशीष और आयुष ने एक-एक विकेट लिए। यूनाइटेड क्रिकेट क्लब की ओर से अक्षय ने 54 रन, निशित ने 54 रन और अक्षय कौल ने 35 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में भोमिक और शुभम ने एक-एक विकेट लिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें