फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fairness Cream: गोरेपन की लालच में स्टेरॉयड गोलियां गटक रहे युवा, इन तीन क्रीम को तो भूलकर न करना इस्तेमाल

Thu, 17 Jul 2025 11:09 PM IST
विकास कुमार सौम्या गुप्ता, अमर उजाला, गुरुग्राम

सार

पेंडरम प्लस, टेनोवेट और बेटोनोवेट जैसे तीन स्टेरॉयड चेहरे की स्किन पर सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन
इन तीन क्रीम को तो भूलकर न करना इस्तेमाल - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चेहरे पर ग्लो और गोरा दिखने की चाहत अब युवा अपनी सेहत से खिलवाड़ कर धड़ाधड़ स्टेरॉयड दवाइयों का इस्तेमाल कर रहे हैं। डॉक्टरों के मुताबिक, स्टेरॉयड युक्त क्रीम और आई ड्रॉप के गलत इस्तेमाल से मरीजों में ग्लूकोमा की समस्या तेजी से बढ़ रही है। बिना डॉक्टरी सलाह के आंखों में स्टेरॉयड युक्त आई ड्रॉप डालने और त्वचा पर क्रीम लगाने से आंखों की ऑप्टिक लेंस को नुकसान पहुंच रहा है।

विज्ञापन
Trending Videos

तेजी से बढ़ रहा ये ट्रेंड
गुरुग्राम सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल में रोजाना चार से पांच और हर महीने औसतन 60 से 70 मरीज पहुंच रहे हैं। जिन्हें स्टेरॉयड से जुड़ी समस्याएं हो रही हैं। खासकर युवा वर्ग में यह ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। पोषाहार और सही देखभाल की जगह अब वे जल्दी गोरा होने के लिए स्टेरॉयड का सेवन करने लगे हैं।

...वरना गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं
स्टेरॉयड के सेवन और गलत इस्तेमाल से चेहरे पर दाने, जलन, पिंपल्स, त्वचा का छिलना, खुजली और लालपन जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं। शहर में अवैध त्वचा विशेषज्ञों द्वारा चल रहे इलाज भी इस समस्या को बढ़ावा दे रहे हैं। डॉक्टर बार-बार चेतावनी दे रहे हैं कि स्टेरॉयड से बचें, वरना गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।

अस्थायी रूप से निखारती है क्रीम
आज के समय में कई चेहरे की क्रीमों में स्टेरॉयड मिलावट देखने को मिली है जिससे त्वचा संबंधी समस्याएं बढ़ रही हैं। बिना डॉक्टर की सलाह के इनका इस्तेमाल हानिकारक हो सकता है। यह त्वचा को अस्थायी रूप से निखारता है लेकिन लंबे समय में दुष्प्रभाव जैसे दाग, झुर्रियां और त्वचा पतली होने के समस्या देखने को मिल रही है।

तीन स्टेरॉयड ने बढ़ाई परेशानी
पेंडरम प्लस, टेनोवेट और बेटोनोवेट जैसे तीन स्टेरॉयड चेहरे की स्किन पर सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि लोग इन्हें ग्लो और गोरी त्वचा के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन इससे चेहरे पर जलन, झाइयां और त्वचा पतली होने जैसी गंभीर समस्याएं हो रही हैं।
विज्ञापन

सुंदर दिखने के चक्कर में सेहत खो रहे युवा
बीते कुछ वर्षों से इस तरह की परेशानी बढ़ गई है। खासतौर से युवाओं में स्टेरॉयड का इस्तेमाल बढ़ गया है, सुंदर दिखने के चक्कर में अपनी सेहत खो रहे हैं। ऐसे में बिना परामर्श के क्रीम या दवाई का इस्तेमाल होने से त्वचा संबंधी समस्या देखने को मिल रही है। - डॉ. नीरज, त्वचा विशेषज्ञ, नागरिक अस्पताल, सेक्टर 10
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें