फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पैदल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरो होंडा चौक के पास हुआ हादसा, पुलिस ने कार को कब्जे में लिया
विज्ञापन

चालक को जांच में शामिल करके जमानत पर छोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-37 थाना के अंतर्गत हीरो होंडा चौक के पास शुक्रवार की रात को पैदल जा रहे एक राहगीर को कार ने पीछे से टक्कर मार दी। कार की टक्कर से गंभीर रूप से घायल युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कार को मौके पर ही छोड़कर भाग गया। पुलिस ने अस्पताल से हादसे के बारे में सूचना मिलने पर शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी पहुंचाया। जांच अधिकारी राजेंद्र ने बताया कि शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। युवक को टक्कर मारने वाली कार को कब्जे में लिया गया है। चालक राहुल को जांच में शामिल करके जमानत पर छोड़ा गया है। मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।
मृत युवक की पहचान इटावा (उत्तर प्रदेश) के नंगला चौक गांव निवासी आशीष यादव (26) के रूप में हुई है। पुलिस की जांच में सामने आया कि आशीष यादव खांडसा गांव में किराये पर रहता था और एक निजी कंपनी में काम करता था। शुक्रवार की रात को कंपनी से छुट्टी होने के बाद पैदल ही कमरे पर जा रहा था। रात करीब 11 बजे जब आशीष यादव हीरो होंडा चौक के पास पहुंचा तो पीछे से आ रही कार ने उसको टक्कर मार दी। घटनास्थल के पास मौजूद लोगों ने हादसे में गंभीर रूप से घायल आशीष यादव को उपचार के लिए सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को अस्पताल में युवक की मौत होने की सूचना मिली। इसके बाद सेक्टर-37 थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और घटनास्थल का निरीक्षण करके रिपोर्ट तैयार की। वहीं, मृतक युवक के परिवार वालों को भी हादसे के बारे में सूचना दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें