फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: वाहन की टक्कर से घायल युवक ने 27 दिन बाद तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
-मृतक के बेटे की शिकायत पर प्राथमिकी हुई दर्ज
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-9 थाना क्षेत्र में 6 दिसंबर 2025 की रात को गलत दिशा में आ रही गाड़ी ने ऑटो को टक्कर मार दी। इस हादसे में चार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें एक व्यक्ति की हादसे के 27 दिन बाद निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। सेक्टर-9 थाने की पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
मृतक की पहचान कासगंज (उत्तर प्रदेश) के घूरणपुर पुख्ता गांव निवासी चंद्रप्रकाश के रूप में हुई है। वे गुरुग्राम में हलवाई का काम करते थे। 6 दिसंबर 2025 की रात करीब 1.30 बजे बसई रोड स्थित एक गार्डन से आने के दौरान एक गाड़ी ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में चंद्रप्रकाश, जोगेंद्र, योगेंद्र व विशाल गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में गंभीर रूप से घायल चंद्रप्रकाश को सेक्टर-12 स्थित निजी अस्पताल में रेफर कराया गया। 2 जनवरी को चंद्रप्रकाश ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक के बेटे बॉबी कुमार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने गाड़ी के अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। हालांकि चंद्र प्रकाश के बेटे बॉबी कुमार ने मामले में काेई शिकायत नहीं दी थी क्योंकि गाड़ी के मालिक ने चिकित्सा खर्चों को वहन करने का आश्वासन दिया था और सामाजिक समझौता किया गया था। पिता की मृत्यु के बाद बॉबी कुमार ने पुलिस से कानूनी कार्रवाई की मांग की। जांच अधिकारी पिंकी देवी ने बताया कि मृतक के बेटे की शिकायत के आधार पर शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज की गई है। जल्द ही चालक को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें