फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बस की टक्कर से टैंपो में सवार युवक की मौत, पत्नी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पटौदी। बिलासपुर थाना क्षेत्र में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर खड़े टैंपो में तेज रफ्तार बस चालक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में गांव बाघनकी निवासी संदीप ने बताया कि वह मंगलवार को टैंपो में अपने पिता श्री भगवान और मां संतोष देवी को लेकर रेवाड़ी के धारूहेड़ा से पचगांव की तरफ आ रहा था। इसी दौरान रात करीब सात बजे टैंपों खराब हो गया और उसको बिनौला फ्लाईओवर के पास साइड में खड़ा कर दिया गया। वह पानी लेने के लिए टैंपो से नीचे उतरा ही था कि जयपुर की तरफ से आई बस ने टैंपो में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद आरोपी बस चालक मौके से फरार हो गया। टैंपो में सवार श्री भगवान और संतोष देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको इलाज के लिए पास के निजी अस्पताल में लेकर गए। जहां पर डॉक्टर ने हालत देखते हुए दिल्ली रेफर कर दिया गया। दिल्ली में इलाज के दौरान पिता श्री भगवान की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें