गुरुग्राम में युवक ने लिव इन पार्टनर के साथ हैवानियत की हदें पार कर दी गईं। युवक ने लड़की के प्राइवेट पार्ट पर सैनेटाइजर डालकर आग लगी थी दी। इसके अलावा पैरों में भी जख्म दिए। 18 फरवरी को पीड़िता ने अपनी मां को कॉल करके बंगाली भाषा में घटना की जानकारी दी। मां ने पुलिस को कॉल किया था।
गुरुग्राम के बादशाहपुर थाना के अंतर्गत सेक्टर-69 स्थित पीजी में सहमति संबंधी में रहने वाली छात्रा के मारपीट से घायल होने के बाद पहली बार बयान सामने आए हैं। पीड़िता ने पुलिस को अपने साथ क्रूरता के बारे में बताया।
विज्ञापन
छात्रा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी शिवम ने उसे 16 से 18 फरवरी तीन दिन तक पीजी के कमरे में बंधक बनाकर रखा था और बाहर का संपर्क खत्म करवा दिया। शिवम ने छात्रा के प्राइवेट पार्ट पर सैनेटाइजर डालकर आग लगाई थी और पैरों में चाकू से काटा था।
मूल रूप से त्रिपुरा की रहने वाली 19 वर्षीय युवती गुरुग्राम की एक निजी युनिवर्सिटी में बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा है। छात्रा ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह शिवम के साथ 13 फरवरी को सेक्टर-69 स्थित ग्रेट पीजी में रहने आई थी। पीजी में कमरा शिवम ने अपने नाम से ले रखा है।
विज्ञापन
छात्रा का आरोप है कि 16 फरवरी को शिवम ने छात्रा को पीटा व सिर में स्टील की बोतल से मारा व मिट्टी का मटका भी सिर पर फोड़ा। इसके अलावा शिवम ने छात्रा का सिर को कभी बैड तो कभी अलमारी में मारा।
शिवम ने छात्रा के साथ मारपीट करते हुए कहा कि तुम्हें इतना मारूंगा कि तू चल भी नहीं पाएगी और कभी मां भी नहीं बन पाएगी। इसके बाद छात्रा को लात-मुक्के मारकर घायल कर दिया। छात्रा ने पुलिस को बताया कि शिवम ने उसकी न्यूड वीडियो भी बनाई हुई है।
तीन दिन सहने के बाद मां को बताया
18 फरवरी की रात करीब 10 बजे छात्रा ने शिवम के मोबाइल से मां के पास कॉल की थी। कॉल पर बात करने के दौरान उसने बंगाली भाषा में अपने साथ हो रही क्रूरता के बारे में बताया, क्योंकि बंगाली भाषा को शिवम समझता नहीं था।
इसके बाद छात्रा की मां ने डायल 112 पर कॉल करके पुलिस कंट्रोल रूम को घटना के बारे में सूचना दी। इसके बाद बादशाहपुर थाने की पुलिस ने पीजी में जाकर छात्रा को शिवम के चुंगल से छुड़वाया और सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपी शिवम को भी मौके से गिरफ्तार किया।
साल 2025 में डेटिंग एप से हुई थी दोस्ती
पीड़ित छात्रा ने पुलिस को बताया कि ऑनलाइन एप पर 6 सितंबर 2025 को उसकी बातचीत दिल्ली के नरेला निवासी शिवम के साथ हुई थी। सितंबर माह के अंतिम सप्ताह में वह शिवम के घर पर मिली थी। शिवम ने शादी का झांसा देकर अपने घर पर ही शारीरिक संबंध बनाए थे।
इसके बाद दोनों के बीच बातचीत बढ़ गई थी और वे गुरुग्राम के सेक्टर-33 में रहने लगे। बाद में शिवम ने छात्रा के चरित्र पर शक करना शुरू कर दिया और वे ग्लोबल हाईट धुनेला में किराये पर रहने लगे। जनवरी माह में शिवम ने पीड़ित छात्रा के साथ मारपीट की और घर पर न बताने की धमकी दी थी।
आरोपी शिवम के खिलाफ धारा 115(2), 118(1), 118(2), 127(2), 69, 351(2) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा चुका है। आरोपी के खिलाफ मामले से जुड़े सभी सबूत व साक्ष्य एकत्रित किए जा रहे हैं। पीड़िता दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती है और उसके स्वास्थ्य की लगातार अपडेट ली जा रही है। - यशवंत, एसीपी बादशाहपुर, गुरुग्राम।