स्टंट का वीडियो रिकॉर्ड करने वाले व्यक्ति ने इसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। साथ ही उन्होंने गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस और दिल्ली ट्रैफिक पुलिस को टैग करते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की। वहीं, वीडियो वायरल होते ही गुरुग्राम पुलिस द्वारा वीडियो शूट होने की लोकेशन की जांच की जा रही है।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में युवक चलती थार की खिड़की से आधा शरीर बाहर निकालकर वीडियो शूट करता दिखाई दे रहा है। पीछे से आ रही एक अन्य कार के चालक ने स्टंट कर रहे युवक का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। जैसे ही युवक को पीछे वाली कार से रिकॉर्डिंग किए जाने का पता चला तो वह तुरंत थार के अंदर घुस गया। इसके बाद थार में सवार युवक तेज रफ्तार से गाड़ी को भगा ले गए।
जानें क्या बोली पुलिस-
पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि द्वारका एक्सप्रेसवे पर थार में युवक द्वारा स्टंट करने की लोकेशन की जांच की जा रही है। लोकेशन गुरुग्राम जिले की सीमा के अंदर पाई जाती है तो थार के पंजीकृत नंबर के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालान काटा जाएगा।