इसके बाद वह दान पेटी को ले जाने का प्रयास करता है, लेकिन पेटी को उठा नहीं पाता। इसके बाद युवक करीब आधे घंटे तक दान पेटी को खोलने का प्रयास करता है। इसके बाद वह दान पेटी से रुपसे चोरी करके ले जाता है। सुबह के समय जब पुजारी व प्रबंधन समिति के सदस्य मंदिर में पूजा के लिए पहुंचे, तो उन्होंने दान पेटी टूटी हुई और सामान बिखरा हुआ देखा तो पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही न्यू कॉलोनी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में संभावना जताई जा रही है कि आरोपी युवक ने दान पेटी चोरी करने की वारदात से पहले मंदिर की गतिविधियों पर नजर रखी थी।
जांच अधिकारी अशोक ने बताया कि मंदिर के आसपास व सड़कों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि मंदिर में चोरी करने वाले आरोपी की पहचान हो सके। वहीं, सीसीटीवी फुटेज से उसके भागने के रास्तों को पता चल सके। जल्द ही आरोपी की पहचान करके उसके गिरफ्तार किया जाएगा।