फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सड़क दुर्घटना में युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
तावडू। क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर अहीर में एक सड़क दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दुर्घटना से संबंधित पीड़ित पक्ष की शिकायत पर मोहम्मदपुर अहिर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव मोहम्मदपुर अहीर निवासी सोयब पुत्र इलियास ने बताया कि 11 अप्रैल को दोपहर करीब 1:30 बजे वह अपने भाई जुनैद के साथ पैदल अपनी फल-सब्जी की दुकान पर जा रहा था। जैसे ही वे एयरफोर्स रोड पर पहुंचे तभी सामने से मोहम्मदपुर अहीर की ओर से आ रही एक ईको कार ने उसके भाई जुनैद को टक्कर मार दी। हादसे में जुनैद को गंभीर चोटें आईं। दुर्घटना के बाद चालक मौके से वाहन सहित फरार हो गया। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने चालक को पहचान लिया, जिसकी पहचान इन्द्रजीत पुत्र परमानंद निवासी गांव टिकली, तहसील बादशाहपुर, जिला गुरुग्राम के रूप में हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें