फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: गांव बिछोर में बाबा लाल दास मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम संपन्न

विज्ञापन
हवन यज्ञ में भाग लेते ग्रामीण। - फोटो : credit
विज्ञापन
-कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साधु-संतों, महंतों और स्थानीय ग्रामीणों ने लिया हिस्सा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुन्हाना। नूंह जिले के पुन्हाना खंड के गांव बिछौर के नवनिर्मित बाबा लाल दास मंदिर में रविवार को मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह एवं भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में संतों, महंतों और स्थानीय ग्रामीणों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में सबसे पहले अखंड ज्योत, कलश यात्रा और भजन संध्या के साथ मूर्तियों की स्थापना की गई। बाबा लाल के साथ ही शिव परिवार को भी मंदिर में विराजमान किया गया। जिसके बाद मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया। सुबह के समय हवन यज्ञ में काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इस दौरान जय बाबा लाल दास, हर हर महादेव, जय श्रीराम, जय बजरंग बली जैसे जयकारे से पूरा वातावरण गूंजता रहा। बता दे कि मेवात जिले का बिछोर गांव ऐतिहासिक गांव है। जहां से ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा निकलती है। बाबा लाल दास मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के लिए ग्रामीण पिछले लंबे समय से प्रयास कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोटवन से आए बाबा मोनी ने बताया कि आज का दिन बहुत ही सौभाग्य का दिन है। बाबा लाल दास की प्रात प्रतिष्ठा जो हुई है इससे सभी ग्राम वासियों का उद्धार होगा। सदैव बाबा लाल दास की कृपा ग्रामीणों पर बनी रहेगी। इस मौके पर ताराचंद कंसल, अशोक प्रधान पुन्हाना ,सुरेश दास हथीन, टीटू कंसल, मंदिर के महंत रूपन पंडित, अरुण कंसल, कृष्ण कंसल, मनीष कंसल, धीरज कंसल, अजय सक्सेना, सोनू कंसल, रामेश्वर पंडित सहित दर्जनों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में दानदाताओं ने भी खूब सहयोग किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें