फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: घुमावदार सीढ़ियों में बैग फंसने से अनियंत्रित होकर गिरा युवक, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा निवासी युवक सेक्टर-17ए में दूसरी मंजिल पर रहता था
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-17ए में 20 अक्तूबर को इमारत की दूसरी मंजिल की घुमावदार सीढ़ियों से उतरते समय बैग फंसने के कारण एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उसने 21 अक्तूबर की रात दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान आगरा (उत्तर प्रदेश) के जागरा गांव निवासी राजबीर (47) के रूप में हुई है। पुलिस की जांच में कोई संदिग्ध बात सामने नहीं आई है। बृहस्पतिवार को पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

राजबीर पिछले करीब 10 सालों से गुरुग्राम के सेक्टर-17ए निवासी दर्शन सिंह के पास चालक की नौकरी करता था और उनकी कोठी में दूसरी मंजिल पर बने क्वार्टर में रहता था। 20 अक्तूबर की शाम को राजबीर मकान के पिछले हिस्से में लगी घुमावदार लोहे की सीढ़ी से नीचे उतर रहा था। इस दौरान उसका बैग सीढ़ियों में फंस गया और वह अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया। हादसे की सूचना मिलने पर सेक्टर-17/18 थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि परिवार वालों व मकान मालिक के बयान दर्ज किए गए हैं। मामले में कोई संदिग्ध बात सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें