फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, दो दिन बाद भी नहीं हुई पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मानेसर। खेड़की दौला थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। हादसे के दो दिन बाद भी मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि मंगलवार रात करीब नौ बजे दिल्ली-जयपुर हाईवे के पास शिकोहपुर मोड़ पर एक युवक घायल अवस्था में पड़ा होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे एएसआई प्रदीप कुमार को करीब 30 से 35 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल और लहूलुहान हालत में मिला। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सड़क पार करते समय किसी अज्ञात कार चालक ने युवक को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घायल युवक को एंबुलेंस की मदद से सेक्टर-10 अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार युवक के सिर में गंभीर चोट लगी थी। खेड़की दौला थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस मृतक की पहचान और फरार चालक का पता लगाने के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें