न्यू गुरुग्राम। सेक्टर-82 स्थित मैप्स्को कासा बेला सोसाइटी में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के सातवें और अंतिम दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा में आचार्य गोपाल कृष्ण महाराज ने भगवान कृष्ण और सुदामा की मित्रता का प्रसंग सुनाया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भावुक हो गए।आचार्य ने बताया कि कृष्ण और सुदामा की मित्रता निस्वार्थ प्रेम, अटूट विश्वास और सच्ची दोस्ती का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सच्ची मित्रता में अमीरी-गरीबी का कोई स्थान नहीं होता और प्रेम ही सबसे बड़ा संबंध होता है। कथा के दौरान भजनों और सुंदर झांकियों की प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को भक्तिमय माहौल में सराबोर कर दिया। कार्यक्रम के अंत में सात दिनों की कथा के प्रमुख प्रसंगों की समीक्षा की गई। महाआरती और प्रसाद वितरण के साथ कथा का समापन हुआ। संवाद