फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, मानसिक रूप से था परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा
विज्ञापन

गुरुग्राम। मानेसर थाना क्षेत्र में नाहरपुर गांव में 18 मई की देर रात एक युवक ने कमरे में रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस ने एफएसएल व फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों की टीम से घटनास्थल का निरीक्षण कराया। पुलिस को कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन

शव की शिनाख्त मध्य प्रदेश के झर कुआं गांव निवासी सुनील पाठक के रूप में हुई है। वह करीब 10 दिन पहले अपने मामा के पास नाहरपुर गांव में आया था और एक निजी कंपनी में नौकरी कर रहा था। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान था। जांच अधिकारी एएसआई रणवीर ने बताया कि मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। परिवार वालों के बयान दर्ज किए गए हैं, जिसमें युवक के मानसिक रूप से परेशान होने की बात सामने आई है। मामले की जांच की जा रही है, कोई संदिग्ध बात सामने आती है तो उसी अनुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें