गुरुग्राम के डीएलएफ फेज-3 पुलिस ने युवक को हनीट्रैप में फंसाकर 2.50 लाख रुपये लेते युवक व युवती को पुलिस ने दो दिन की रिमांड पर लिया है। आरोपी युवती अब तक तीन युवकों पर दुष्कर्म के प्रयास का केस दर्ज करा चुकी है। इसमें एक युवक से एक लाख रुपये व दूसरे से दो लाख रुपये वसूल कर चुकी है, लेकिन, तीसरे युवक से 2.5 लाख रुपये लेते हुए उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
एसीपी डीएलए विकास कौशिक के अनुसार, फर्रुखनगर थाना पुलिस में दी शिकायत में एक युवक ने कहा कि बंबल एप के जरिए उसकी युवती से दोस्ती हुई थी। इसके बाद 25 मई को युवती ने उससे मिलने के लिए बुलाया। जब उसने उसे डीएलएफ फेज-3 में आने के लिए बोला तो उसने मना कर दिया। युवक को उसने फर्रुखनगर एक होटल में बुला लिया। वहां बियर पीने के बाद युवती उससे पैसे मांगने लगी। उसने धमकी दी कि अगर पैसे नहीं दिए तो वह उस पर दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज करा देगी। इसके बाद युवक अपने घर पर आ गया। शाम को फर्रुखनगर थाना पुलिस ने फोन कर बताया कि युवती ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
न्याय व स्वास्थ्य को लेकर एनजीओ चलाता है आरोपी
गिरफ्तार आरोपित महेश फोगाट न्याय व स्वास्थ्य को लेकर एनजीओ भी चलाता है। युवती को वह ही लोगों को फंसाने की प्लानिंग बताता और वह पहले भी कई लोगों को इस मामले में फंसा चुका है। आरोपी पहले भी एक पोक्सो के मामले में गिरफ्तार हो चुका है।